दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन रुकने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:31

दिमाग में सही ढंग से ब्लड सर्कुलेशन न होने पर आपको स्ट्रोक आदि का भी खतरा रहता है। ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर सही कदम उठाने से आप गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकते हैं।

दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के लक्षण- Poor Blood Circulation in Brain Symptoms in Hindi

ब्लड सर्कुलेशन में खराबी आने पर आपको कई गंभीर परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस समस्या में मरीज को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियां हो सकती हैं। दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने के कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

1. दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर आपकी मेमोरी पर भी असर पड़ता है। इसकी वजह से आपको भूलने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक इस परेशानी से ग्रसित व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में भी परेशानी होती है। ब्लड सर्कुलेशन में खराबी के कारण आपकी मेमोरी पॉवर कमजोर होने लगती है।

2. खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण आपको चक्कर आना या संतुलन बिगड़ने की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको बार-बार चक्कर आता है या शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क कर इलाज लेना चाहिए।

3. दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर आपको गंभीर सिरदर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। ब्लड सर्कुलेशन में खराबी होने पर आपके ब्रेन तक सही ढंग से ब्लड, ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्वों की सप्लाई नहीं हो पाती है और इसकी वजह से परेशानियां बढ़ती हैं।

4. भूख में कमी होना भी खराब ब्लड सर्कुलेशन का लक्षण माना जाता है। इसकी वजह से आपके शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी कम हो जाता है और पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है।

5. अत्यधिक थकान होने को भी दिमाग में खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत माना जाता है। अगर आपको भी लगातार शरीर में कमजोरी और थकान का अनुभव करना पड़ रहा है तो यह दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने का लक्षण हो सकता है।

6. दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर आपके हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं और इसकी वजह से कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info